{"_id":"6056657d8ebc3ed3a34093d7","slug":"146-people-take-corona-vaccine-kurukshetra-news-knl64794092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक ने लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायक ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड वैक्सीन कोरोना के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच है तथा जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक इस कवच को धारण नहीं करता तब तक हमारा समाज सुरक्षित नहीं है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी स्वेच्छानुसार कोविड वैक्सीन को लगवाना चाहिए, ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके। इसी विचार के साथ सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला महामंत्री सुशील राणा ने शनिवार को कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। इस दौरान एलएनजेपी अस्पताल में 18वें दिन शनिवार को 146 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए कहा कि सभी नागरिकों को कोविड-19 की वैक्सीन का टीकाकरण कराना चाहिए, ताकि इस महामारी पर काबू पाया जा सके। विधायक सुधा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब कोरोना वैक्सीन एक संजीवनी बूटी काम करेगी। इस कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिक को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान टीका लगवाने वालों में सांसद सैनी, विधायक सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुगंधा, पैथालॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार तंवर, नर्सिंग अधिकारी सीमा शर्मा, 90 वर्षीय सुमित्रा देवी, 87 वर्षीय रामदेवी, 83 वर्षीय एसके सुनेजा, 80 वर्षीय कृष्ण लाल शर्मा ,78 वर्षीय शीला कुमारी, 76 वर्षीय मूलचंद, 78 वर्षीय रामचंद्र और 75 वर्षीय कुसुम जैन शामिल हैं। लाभार्थियों में 132 को पहली और 14 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इनमें 103 वरिष्ठ नागरिक सहित 79 पुरुष और 67 महिलाएं शामिल हैं।