{"_id":"5b577af74f1c1b4d748b6cbc","slug":"141532459767-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के सही आंकड़े लाएं मिल अधिकारी: ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के सही आंकड़े लाएं मिल अधिकारी: ग्रोवर
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर - 2
किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के सही आंकड़े लाएं मिल अधिकारी: ग्रोवर
- सरकार ने चीनी मिलों को जारी किए 200 करोड़ रुपये
- सहकारिता मंत्री ने ली हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों के मैनेजिंग डायरेक्टर्स की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। शाहाबाद चीनी मिल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रदेश की सभी 10 सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों की बैठक ली। चीनी मिल के करीब 30 वर्ष पूर्व स्थापना के बाद यह पहला अवसर था, जब हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने प्रबंध निदेशकों को यहां एकसाथ बुलाया। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी मिल प्रबंधकों एवं अधिकारियों को कहा कि भविष्य में किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के सही आंकड़े मिल अधिकारी लेकर आएं। सरकार द्वारा इसके अनुसार बजट एवं अन्य तैयारी पूर्ण की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को भुगतान के लिए मिलों को 200 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा की।
राज्यमंत्री ने कहा कि 2017-18 के सीजन में 500 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 50 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया, जो हरियाणा के इतिहास में सबसे अधिक है। चीनी की रिकवरी पिछले वर्ष की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक रही। गत वर्ष की तुलना में 149 लाख यूनिट बिजली अधिक पैदा की गई और 37 करोड़ की बिजली निर्यात की गई, जिससे मिलों को 6 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। 2017-18 के सीजन में गन्ने की 76 प्रतिशत उपज की राशि का किसानों को पहले ही भुगतान किया जा चुका है। सरकार की ओर से जारी 200 करोड़ रुपये किसानों के खातों में 4-5 दिनों में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद कुल भुगतान लगभग 87 प्रतिशत हो जाएगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हैफेड रोहतक में एक फूड पार्क की स्थापना करने वाली है।
सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए कि मिल की समस्या लिखित में उनके कार्यालय पहुंचा दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को पूरे देश मेें सबसे अधिक गन्ने का भाव दिया है। कॉर्पोरेशन हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने सभी मैनेजिंग डायरेक्टर्स को शुगर मिलों की आगामी विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में हैफेड पंचकूला के एमडी शेखर विद्यार्थी, शाहाबाद शुगर मिल के एमडी गिरीश कुमार, आरएस वर्मा, बीर सिंह, सुशील कुमार, डॉ. सुभिता ढाका, अनुराग ढालिया, अश्वनी मलिक, प्रदीप अहलावत, प्रदुमन सिंह, वेदप्रकाश, जितेंद्र कुमार, कंवर सिंह, एके मलिक, वीएस ढुल, डॉ. रोशनलाल यादव, संदीप शर्मा तथा शुगर मिल के मुख्य अभियंता सुभाष उपाध्याय, मुख्य लेखाधिकारी दीपक खटोड, रवि शर्मा, मुख्य रसायनविद सुशील कुमार तथा केन मैनेजर जेएस ढींडसा इत्यादि मौजूद रहे।