फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा जोड़ो अभियान के साथ केजरीवाल ने किया कुरुक्षेत्र में शंखनाद 19-35-37

हरियाणा जोड़ो अभियान के साथ केजरीवाल ने किया कुरुक्षेत्र में शंखनाद 19-35-37

Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जोड़ो अभियान के साथ केजरीवाल ने किया कुरुक्षेत्र में शंखनाद 19-35-37
प्रशिक्षण शिविर में बोले केजरीवाल-हरियाणा में आप की होगी अगली सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए। इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए इस प्रेरणा गीत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दौरान हरियाणा जोड़ो अभियान का शंखनाद किया। रविवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में आयोजित शिविर में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के साथ इस अभियान से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों को राजनीति और भाषणबाजी के गुर सिखाए।
इनेलो, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में होने वाले अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब सरकार बनेगी तो आज का दिन आपको याद आएगा। केजरीवाल ने कहा कि कहा कि देश में कोई ऐसा राज्य बता दो जहां की जनता सरकार से खुश हो, लेकिन कोई भी व्यक्ति दिल्ली में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार, दोस्त या परिचित से आप की दिल्ली सरकार के बारे पूछ ले तो वो आपको यही जवाब देगा कि कि दिल्ली में आप की सरकार ने केवल तीन साल में चार काम तो कर दिए हैं। सरकार के इन चार कामों में बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेरे सवाल का जवाब दे दें कि उन्होंने अपने अब तक के शासन में कितने काम किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप सरकार यह जानती है कि दिल्ली की जनता ने उनसे क्या उम्मीद लगाई थी। उसे वह टूटने नहीं देंगी। उसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। केजरीवाल बोले कि अन्ना आंदोलन से पहले और बाद में जनता जो उम्मीद खो चुकी थी, उस उम्मीद को पूरा करने के लिए ाप की सरकार संघर्षरत है, क्योंकि जनता की इसी उम्मीद की बदौलत आप महज एक साल के अंदर 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता को दिल्ली के बाद यह उम्मीद जगी है कि जब वहां बिजली के दाम कम हो सकते हैं, तो उनके राज्य में क्यों नहीं? यदि दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हो सकता है तो उनके राज्य में क्यों नहीं ? उन्होंने कहा केंद्रीय सतर्कता आयोग के सर्वे में यह साबित हुआ है कि तीन साल में आप की सरकार में 81 प्रतिशत भ्रष्टाचार कम हुआ है। ये हम नहीं कह रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग का आंकलन है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में भ्रष्टाचार खत्म करना है तो आप ही कर सकती है। हरियाणा में चौटाला, हुड्डा और खट्टर सरकार जो भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकी, उसे आप खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने हरियाणा जोड़ो अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए बिंदुवार प्रशिक्षण दिया।
आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाण में सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा, इनलो) ने लोगों को तोड़ने का काम किया है। आप ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, आप के वरिष्ठ नेता ओम नारायण शर्मा, कुलदीप कादयान, सुधीर यादव, मदन लाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड, ओम सिंह, सुमित हिंदुस्तानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed