फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग पर पहुंचा नाग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग पर पहुंचा नाग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 12 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग पर पहुंचा नाग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग पर पहुंचा नाग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में रविवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर में स्थित शिवलिंग पर अचानक एक नाग आकर लिपट गया। इसकी जानकारी होते ही मंदिर में श्रद्धालु उमड़ने लगे। साथ ही पूजा शुरू हो गई। भीड़ बढ़ती देख नाग वहां से निकलकर पीछे बनी समाधियों की ओर चला गया। सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि रविवार दोपहर को मंदिर में एक नाग शिवलिंग पर आकर लिपटने लगा। सेवादारों ने इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी। इस दौरान सांप शिवलिंग के ऊपरी हिस्से को छू रहा था। मंदिर के सेवकों ने सर्प को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। इसके बाद निर्णय लिया गया कि नागराज को अपनी मर्जी पर छोड़ दिया जाए। इस बीच आसपास की धर्मशालाओं में ठहरे यात्रियों तक यह सूचना पहुंच गई। वे भी परिवार सहित मंदिर में पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख नाग मंदिर की सीढ़ियों से होता हुआ मेन द्वार से होता हुआ समाधियों की ओर चला गया।

हर साल आता है नाग
मंदिर के महंत ने बताया कि नाग हर साल यहां आते हैं। इनके आने को कोई दिन या समय निश्चित नहीं है। 18 अगस्त 2017 को भी ऐसा ही नाग मंदिर में आया था। किसी भी नाग ने श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed