फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रात को सात घंटे में 400 पुलिसकर्मियों ने 2238 वाहन किए चेक,196 चालान, छह इंपाउंड : एसपी

रात को सात घंटे में 400 पुलिसकर्मियों ने 2238 वाहन किए चेक,196 चालान, छह इंपाउंड : एसपी

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रात को सात घंटे में 400 पुलिसकर्मियों ने 2238 वाहन किए चेक,196 चालान, छह इंपाउंड : एसपी
रात को सात घंटे में 400 पुलिसकर्मियों ने 2238 वाहन किए चेक,196 चालान, छह इंपाउंड : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
जिला पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार रात को जिले में नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की देखरेख में रात 10 से सुबह चार बजे तक अभियान चला। इस नाइट डोमिनेशन में पुलिस अधीक्षक के साथ सभी उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना एसएचओ, चौकी प्रभारी, अपराध शाखा एक और दो प्रभारी के साथ ही करीब 400 पुलिस कर्मचारी नाकों पर तैनात रहे। जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान तैयार कर सभी थानों क्षेत्र के मुख्य मार्गों और अन्य स्थानों पर कुल 40 पुलिस नाके लगाए। ड्यूटी पर 32 मोटरसाइकिल राइडरों के साथ 26 पीसीआर और अन्य वाहनों भी तैनात रहे। इन सभी ने सात घंटे तक संदिग्ध लोगों और वाहनों को चेक किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि रात के समय चेकिंग के दौरान कुल 2238 वाहनों को चेक किया गया। इनमें 651 दो पहिया वाहन, 723 फोर व्हीलर, 396 छोटे वाहन और 468 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 196 चालान काटे गए। कागजात न होने पर छह वाहनों को इंपाउंड किया गया।
स्मैक और शराब सहित 11 गिरफ्तार
जिला पुलिस ने एक आरोपी को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 11 आरोपियों को काबू कर उनसे 224 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस टीम सलपानी चौक से पालू राम वासी सलपानी कलां सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


सेंसर मशीन से चेकिंग, नशे में मिले 16 वाहन चालक, चालान
जिला पुलिस ने रात के समय नाके लगा कर चेकिंग की। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग भी गश्त पर थे। चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए। अभियान के दौरान 145 सार्वजनिक स्थानों को चेक कर 269 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान वाहन चालकों को अल्कोहल सेंसर मशीन से चेक किया गया और 16 वाहन चालकों के शराब के नशे के कारण चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed