फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं का डाटा मिलेगा एक क्लिक पर : राज्यमंत्री बेदी

अलग-अलग ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं का डाटा मिलेगा एक क्लिक पर : राज्यमंत्री बेदी

Tue, 30 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं का डाटा मिलेगा एक क्लिक पर : राज्यमंत्री बेदी
10 हजार रक्तदाताओं का ब्लड ग्रुप सहित एक क्लिक पर मिलेगा ब्यौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सनातन विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के तत्वावधान में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और विधायक पवन सैनी आदि ने सनातन विद्यापीठ एंडरॉयड गूगल एप्प लॉन्च की। इस एप्प के जरिए करीब 10 हजार रक्तदाताओं की अलग-अलग ब्लड ग्रुप के साथ एक क्लिक पर जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जिला रेडक्रास सोसायटी और अन्य सामाजिक संस्थाओं की भूमिका रही। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी बतौर मुख्य अतिथि, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता महेश मुनि और जय भगवान शर्मा डीडी ने की।
राज्यमंत्री बेदी ने संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों के कल्याण और आमजन की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई कल्याणकारी कार्य नहीं है। लॉन्च सनातन विद्यापीठ एंडरॉइड गूगल एप्प में दस हजार के करीब ब्लड डोनर का अलग-अलग ग्रुपों के साथ डाटा है।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम के दौरान मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, टेरी मुख्य सलाहकार डॉ. एमपी गुप्ता ने सामाजिक कल्याण कार्यों में जुटी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और रक्तदाताओं का सम्मान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष सलिंद्र पराशर ने कहा कि सनातन विद्यापीठ शिक्षा, स्वास्थ्य और कला संस्कृति को समर्पित संस्थान है। संस्थान का उद्देश्य समाज की भलाई में जुटी सभी संस्थाओं का मनोबल बढ़ाना है। समारोह में आमातिर कन्या गुरुकुल बचंगाव गामड़ी की छात्राओं द्वारा रक्त की कमी और रक्तदान करने से पूर्व आम और खास आदमी की झिझक को लघु नाटक के माध्यम से दर्शाया। छात्राओं ने दुर्घटना, मृत्यु और अस्पतालों में रक्त की बिक्री को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंवलजीत अजराणा, डीडीपीओ कपिल शर्मा, सुरजीत कौर जिला कल्याण अधिकारी, सुशील राणा, हैप्पी विर्क, प्रधान सिंह कंग, कैप्टन जसमीत सिंह, मीरा गौतम और मक्खन शर्मा आदि मौजूद रहे।


इन रक्तदाताओं और संस्थाओं को किया सम्मानित
रक्तदाता सम्मान समारोह में प्रदीप शर्मा, दर्शन पाहवा, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रोहिणी, सोनिया, निर्मल धीमान, भावना सेठी, रविंद्र कौशिक आदि को सम्मानित किया गया। वहीं संस्थाओं में दीया संस्था बाबैन से डॉ. दीपक देवगन, आयुष गुप्ता ऑक्टेक्वि क्लब लाडवा, टेरी कालेज से सागर गुलाटी, मिलेनियम स्कूल से डॉ. एके सिंह, बीपीआर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर जोशी, द्रोणाचार्य एकेडमी से विवेक शर्मा, किड्जी स्कूल परमिंद्र बाठ सहित इंचार्ज जिला रेडक्रास सोसायटी डॉ. राजेंद्र सैनी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. पवन सैनी जो 28 बार रक्तदान कर चुके हैं, वहीं अपने ड्राइवर, सचिव और गनमैन को भी उन्होंने नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। इसको देखते हुए सनातन विद्यापीठ ट्रस्ट ने कार्यक्रम में पवन सैनी को विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed