{"_id":"5a01ff134f1c1bd9798bad2a","slug":"141510080275-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ शुभारंभ
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
राजकीय कॉलेज भेरियां में शारीरिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंसन पेपर इंडस्ट्री के एमडी हरिकृष्ण सैनी थे। उन्होंने कहा कि खेल देश की संस्कृति का हिस्सा होने के साथ मानव जीवन का जरूरी हिस्सा भी हैं। खेल से छात्रों में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। शिक्षा के साथ खेल भी समानांतर चलते रहने चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है। प्रिंसिपल डॉ. बलविंद्र सिंह घोतरा ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि पुरुष वर्ग आठ सौ मीटर रेस में नवीन प्रथम, शिवदास द्वितीय, संदीप तृृतीय रहा। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, सीमा द्वितीय और शशि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर पुरुष रेस में रवि प्रथम, नवीन द्वितीय, प्रवीन तृृतीय रहे। 200 मीटर पुरुष रेस में शिवदास प्रथम, प्रदीप द्वितीय, नवदीप तृृतीय रहे। 200 मीटर महिला रेस में शशि प्रथम, पूजा द्वितीय, जेवलियन थ्रो में गुरदीप प्रथम, रवि द्वितीय, सागर तृृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. फूल कुमार आदि मौजूद रहे।