फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरुनानक वाटिका पब्लिक स्कूल में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव

गुरुनानक वाटिका पब्लिक स्कूल में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव

Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक वाटिका पब्लिक स्कूल में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव
गुरुनानक वाटिका पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरुनानक वाटिका पब्लिक स्कूल में गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व पर विद्यार्थियों ने वक्तव्य, कविश्री, लघुनाटिका और शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। उनके संदेशों और शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का प्रण लिया। कविश्री के माध्यम में विद्यार्थियों ने गुरुवाणी के महत्व को समझाया। लघुनाटिका से श्री निशान सिंह के महत्व के बारे में बताया। इस पावन पर्व पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रबंधक मोहिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन गोविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष भुपिंद्र सिंह ने गुरुनानकदेव के जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य निशी बवेजा ने बताया कि हमें गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर परमजीत सिंह बंटी गुंबर, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, तारा सिंह, हरजीत सिंह, भगतसिंह, मुखत्यार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed