{"_id":"5c914072bdec22143a67e667","slug":"131553023090-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में एक यूनियन बनाने के प्रयास नहीं चढ़ पाए सिरे, कुरुक्षेत्रा मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान बने दयालचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में एक यूनियन बनाने के प्रयास नहीं चढ़ पाए सिरे, कुरुक्षेत्रा मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान बने दयालचंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी में इस बार भी आढ़ती एकजुट नहीं हो सके। मंगलवार को कुरुक्षेत्र मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने दयालचंद को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त कर दिया। वहीं, कुरुक्षेत्र अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी एक- दो दिन में ही नई कार्यकारिणी बनाए जाने की रणनीति बना ली है।
अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को कुरुक्षेत्रा मंडी आढ़ती एसोसिएशन की करीब दो घंटे तक चली बैठक में पूर्व प्रधान शीशपाल जिंदल ने इस्तीफा दिया। इसके बाद दयालचंद के नाम पर आम सहमति बनी। पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शशी जैन, नरेंद्र कुमार, सोम सचदेवा, रमेश चंद, धर्मपाल अमीन सहित बड़ी संख्या में आढ़ती शामिल हुए। नवनियुक्त प्रधान का सभी आढ़तियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तो वहीं नवनियुक्त प्रधान को ही कार्यकारिणी का चुनाव करने का अधिकार दिया।
बता दें कि पिछले करीब 10 वर्षो से आढ़ती एक यूनियन पर सहमत नहीं हो पा रहे है। कभी दो तो कभी इससे भी ज्यादा प्रधान अपने-अपने ग्रुप की ओर से आढ़तियों का नेतृत्व करते रहे है। यहां तक कि पिछले वर्ष ही पांच प्रधान बनाए गए थे। आढ़तियों की एक एसोसिएशन के कई बार प्रयास भी किए गए पर सफलता नहीं मिली। इसी कड़ी में एक यूनियन बनाए जाने को लेकर13 मार्च को ही कुरुक्षेत्र अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में चर्चा हुई थी। अभी कोई फैसला आता कि एक ग्रुप ने मंगलवार को दयालचंद को प्रधान घोषित कर दिया।