{"_id":"5b635fb54f1c1bb35d8b6efc","slug":"131533239221-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एएसआइ बलविंद्र सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एएसआइ बलविंद्र सिंह की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। ड्यूटी से घर लौटते वक्त सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार करीब 52 वर्षीय एएसआई बलविंद्र सिंह पिपली की शंकर कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। पिपली अनाज मंडी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर - ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस दौरान एएसआई बलविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई बलविंद्र सिंह जिला यमुनानगर के गांव दादुपुर का रहने वाला है। करीब 29 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत था और पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में एएसआई पद पर तैनात था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।