फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मथाना में बने डंपिंग ग्राउंड के कचरे पर कर्मियों ने चूना डाल शुरू की स्प्रे

मथाना में बने डंपिंग ग्राउंड के कचरे पर कर्मियों ने चूना डाल शुरू की स्प्रे

Fri, 03 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मथाना में बने डंपिंग ग्राउंड के कचरे पर कर्मियों ने चूना डाल शुरू की स्प्रे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर सड़क के निकट लगे कूड़ा कर्कट के ढेर को नगर परिषद के कर्मचारियों ने वीरवार को समतल किया। वहीं गंदगी से फैल रही बदबू पर नियंत्रण पाने को कर्मियों ने चूना डालने के साथ कचरे पर स्प्रे भी किया।

गौरतलब है कि मथाना की करीब चार एकड़ पंचायती भूमि में बनाए डंपिंग ग्राउंड में नप द्वारा शहर की भारी मात्रा में गंदगी डाली जा रही है, जिससे परेशान होकर बुधवार को ग्रामीणों संग भाकियू ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर इसे बंद कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की नाराजगी देख अगले ही दिन नप अधिकारी हरकत में आए और बदबू फैलने का कारण बने डंपिंग ग्राउंड में चूना डालना शुरू किया। वहीं कर्मियों ने कचरे के ढेर को सड़क किनारे से हटाकर समतल किया और साथ ही इस पर स्प्रे शुरू कर दी। इस दौरान बदबू कम होने की बजाय कचरा फैलने के चलते और अधिक बढ़ गई, जिस पर भाकियू गुणी प्रकाश गुट के महासचिव प्रवीण मथाना ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को डीसी को दिए दस दिन के अल्टीमेटम पर वह कायम हैं और यदि डंपिंग ग्राउंड को यहां से पूरी तरह से बंद नहीं किया गया तो उनका सड़कों पर उतरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed