{"_id":"5aa574da4f1c1bb0758b4ce4","slug":"131520792794-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो मामले में सरकार तुरंत करे कार्रवाई : संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो मामले में सरकार तुरंत करे कार्रवाई : संधू
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल ऑडियो मामले में सरकार तुरंत करे कार्रवाई : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पालिका प्रधान पद की कुर्सी हथियाने को लेकर हुए लाखों रुपये के लेन-देन से जुड़े ऑडियो पर विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने कहा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही लूट और झूठ की राजनीति लगातार जारी है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देने वाली बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर पालिका प्रधान अशोक सिंगला और बीजेपी के पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के बीच हुई बातचीत से स्पष्ट है कि ईमानदार व्यक्तियों को दरकिनार कर पैसे के दम पर पालिका प्रधान पद को बेचा गया है।
संधू ने कहा कि प्रजातंत्र में यह जनता के अधिकारों का हनन है। एक संगीन जुर्म है। रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही जुर्म है। सरकार को तुरंत इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए जांच करवाकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, उनके बेटे एवं पालिका प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। पालिका प्रधान और एचएसएससी चेयरमैन को अपने पदों से इस्तीफा देकर जांच में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा इनेलो इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगी और इनेलो विधायक दल की बैठक में इस पर चर्चा कर इस मुद्दे को विधान सभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, हलका प्रधान कर्ण सिंह, प्रेस प्रवक्ता महिंद्र कंथला आदि मौजूद रहे।