फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीएम के ऐच्छिक कोष से मोची के खाते में पहुंचे 50 हजार

सीएम के ऐच्छिक कोष से मोची के खाते में पहुंचे 50 हजार

Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीएम के ऐच्छिक कोष से मोची के खाते में पहुंचे 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ऐच्छिक कोष से प्रताप मंडी चौक पर मोची का कार्य करने वाले अजमेर कुमार के खाते में 50 हजार की राशि पहुंच गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने 10 नवंबर को शाहाबाद आगमन पर मोची अजमेर कुमार का हालचाल पूछने के बाद की थी। अजमेर के लिए चौक पर नगरपालिका की ओर से खोखे का निर्माण करवा दिया गया था। अब 50 हजार की राशि भी उसके खाते में आ गई।

खाते में राशि पहुंचने की जानकारी भाजपा कार्यकर्ता नपा प्रधान बलदेव राज चावला, कर्ण राज सिंह तूर, अरुण कंसल, मुलख राज गुंबर, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, रविदत्त शर्मा, सतिंद्र हांडा, अजय कुमार ने प्रताप मंडी चौक पर पहुंचकर मोची अजमेर को दी। खाते में राशि पहुंचने पर अजमेर कुमार और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का आभार जताया। फोन पर बातचीत में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि घोषणा, वही जो पूरी हो जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 नवंबर को यह घोषणा की थी। अब यह राशि मोची अजमेर के खाते में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed