{"_id":"5a1b09e34f1c1b86698bdfcb","slug":"131511721443-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बस स्टैंड पर अभियान चलाया। इससे पहले थाना प्रभारी ने दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को और हाईवे पर दोनों ओर खड़े रेहडी वालों को सामान उठाने के लिए कहा। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से बस स्टैंड पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाया।
थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि दुकानदारों ने बस स्टैंड पर अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन जाती है। दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए और राहगीरों को जाम से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी है कि वे रेहड़ी वालों को अपनी दुकान के आगे खड़ा कर पैसे न वसूलें। न ही अतिक्रमण को बढ़ावा दें। यदि कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।