फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विश्व में खेलों के क्षेत्रों में हरियाणा की है अलग पहचान: कांबोज

विश्व में खेलों के क्षेत्रों में हरियाणा की है अलग पहचान: कांबोज

Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विश्व में खेलों के क्षेत्रों में हरियाणा की है अलग पहचान: कांबोज
विश्व में खेल के क्षेत्रों में हरियाणा की अलग पहचान : कांबोज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि विश्व स्तर पर खेलों में हरियाणा की अलग पहचान है। इसलिए खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ खेल के मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वे वीरवार को देर शाम गांव पलवल में युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब की दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज और विधायक सुभाष सुधा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। साथ ही पहले दिन के विजेताओं को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने खेल क्लब को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दे रही है। इस नीति के तहत सीएम मनोहर लाल ने करनाल में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम में क्लब और गांव पंचायत की तरफ से राज्यमंत्री को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed