फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 officers were absent in the review meeting, notices will be issued

Kurukshetra News: समीक्षा बैठक में 13 अधिकारी गैरहाजिर, दिए जाएंगे नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
13 officers were absent in the review meeting, notices will be issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के विशेष आदेश के बाद शुरू हुए समाधान शिविर में अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने लगे हैं।
शुक्रवार को समाधान शिविरों की समीक्षा के लिए जिला उपायुक्त ने बैठक बुलाई, जिसमें 13 अधिकारियों ने उपस्थित होना उचित नहीं समझा। यह रवैया देख जिला उपायुक्त नेहा सिंह हैरान रह गईं। उन्होंने अब इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि अब इन अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जवाब देना होगा। अगर भविष्य में कोई अधिकारी गैरहाजिर रहा तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने पहले समाधान शिविर की लंबित समस्याओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी से फीडबैक लेनी चाही तब उन्हें बैठक में 13 विभागों के अधिकारी गैरहाजिर मिले।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कई समाधान शिविरों में देखने को मिला है कि अधिकारी बिना बताए गैरहाजिर रहते हैं और समाधान शिविर को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविरों की समस्याओं की समीक्षा रिपोर्ट ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त आला अधिकारी भी हर शुक्रवार को हर जिले से समाधान शिविरों से लंबित शिकायतों की फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। सभी विभागों के अधिकारी लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed