फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 councilors took oath including NAPA president, Kurukshetra

नपा अध्यक्ष सहित 13 पार्षदों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
13 councilors took oath including NAPA president, Kurukshetra
शपथ ग्रहण करती नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा कानो वांघा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा कानो सहित सभी 13 पार्षदों को एमडी शुगर मिल शाहाबाद राजीव प्रसाद ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के जनता ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। शपथ समारोह के बाद नगर पालिका की पहली चेयरमैन निशा कानो ने पदभार संभाल लिया।
उन्होंने कहा कि शहर में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी 13 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर की पानी निकासी की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। जनता ने जो विश्वास उन पर दिखाया है उसे वे कभी भी टूटने नहीं देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी टीम को साथ लेकर चला जाएगा और शहर के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल की तरह कार्य कर शहर को पूरे प्रदेश में अलग पहचान दी जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा, चित्रा सरवारा, राजा दानीपुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दिलाई गई शपथ
एमडी शुगर मिल शाहबाद राजीव प्रसाद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा कानो , पार्षद प्रीतम सिंह, वीरमति, सीमा गर्ग, जसविंद्र कौर, रशपाल सिंह, संगीता, संदीप, सुमन, अश्वनी, मोहन लाल, सीमा रानी, वागेश जिंदल, हर्षवीर सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed