{"_id":"624ca408d4737a5d711c7efa","slug":"12th-maths-exam-held-peacefull-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1040387131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से हुई 12वीं की गणित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से हुई 12वीं की गणित परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। जिलेभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग टीमें गठित की गईं।
टीमों ने थानेसर सहित जिलेभर में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया लेकिन मंगलवार को एक भी केस नकल का सामने नहीं आया। वहीं, परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों द्वारा सख्ती बरती गई। हालांकि पिछली परीक्षाओं में बोर्ड और शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीम द्वारा 20 से अधिक नकलचियों को काबू किया जा चुका है।
जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान हर विद्यार्थी पर निगरानी रखी जा रही है ताकि नकल रहित परीक्षा संपन्न हो सके। विभाग द्वारा टीमें गठित की गईं है, जो परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करके नकलचियों पर नकेल कस रहीं हैं। आगामी परीक्षाओं में भी शिक्षा विभाग का प्रयास रहेगा कि सभी परीक्षाएं नकल रहित आयोजित की जाएं। बता दें कि बुधवार को जिलेभर में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।