फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रत्येक मतदान केंद्र पर 14 व 15 फरवरी को लगेंगे विशेष कैंप

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 14 व 15 फरवरी को लगेंगे विशेष कैंप

Thu, 14 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक मतदान केंद्र पर 14 व 15 फरवरी को लगेंगे विशेष कैंप
मतदान केंद्रों पर आज देख सकेंगे मतदाता सूची
विज्ञापन

- कल भी मतदाताओं को सूची देखने का रहेगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए मतदान केंद्र बनाए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर 31 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों पर 14 व 15 फरवरी को विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूचियों को आमजन के अवलोकन के लिए रखा जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एसएस फुलिया ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची 2019 का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को कर दिया गया है। इसी मतदाता सूची के आधार पर निकट भविष्य में लोकसभा आम चुनाव 2019 होने है। इन सभी सूचियों में मतदाता अपना नाम व अन्य विवरण अपने क्षेत्र की मतदाता सूचि में चैक कर लें। किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में शामिल नहीं है अथवा किसी कारणवश मतदाता सूची में उसका नाम नहीं है तो वह बीएलओ के पास फार्म नंबर 6 भरकर अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एनवीएसपीडाटइन पर ऑन लाइन आवेदन कर सकता है। इतना ही नहीं वोट से संबंधित कोई भी जानकारी जिला के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि 14 व 15 फरवरी को लगने वाले विशेष कैंप में अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम सचिवों, पटवारियों और नगर पालिका के कर्मचारी अधिक से अधिक से प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन शिविरों का फायदा उठाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed