फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players from Kurukshetra also won medals in the state-level cycling competition.

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Players from Kurukshetra also won medals in the state-level cycling competition.
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल टाइम ट्रायल के परिणाम में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी कई स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-10 बालक वर्ग में कुरुक्षेत्र के निकुंज ने 9 मिनट 58.972 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के मोहित 10 मिनट 06.863 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पंजाब के सुभम ने 10 मिनट 15.193 सेकंड में तीसरा और पंजाब के नवदीप ने 11 मिनट 19.943 सेकंड में चौथा स्थान हासिल किया। सूची में कुरुक्षेत्र के अर्शित का नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में पंजाब के गुरुजन गोदारा ने 13 मिनट 48.005 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब के दीपांशु 13 मिनट 48.166 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कुरुक्षेत्र के तनीश ने 13 मिनट 54.900 सेकंड के समय के साथ तीसरा और कुरुक्षेत्र के रुद्र ने 14 मिनट 16.293 सेकंड के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में पानीपत के मोनिश अनेजा ने 13 मिनट 24.141 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। पंजाब के रितेश 13 मिनट 41.606 सेकंड के साथ दूसरे, पंजाब के वंश 14 मिनट 28.657 सेकंड के साथ तीसरे और पंचकूला के मयंक 14 मिनट 44.570 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed