फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yadav Samaj Sabha felicitated Major General Arvind Yadav.

Kurukshetra News: यादव समाज सभा ने किया मेजर जनरल अरविंद यादव का अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Yadav Samaj Sabha felicitated Major General Arvind Yadav.
कुरुक्षेत्र। यादव समाज सभा द्वारा आयोजित वीर सम्मान समारोह में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मे - फोटो : File Photo
कुरुक्षेत्र। यादव समाज सभा ने वीर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का नागरिक अभिनंदन हुआ। क्षेत्र से आईं सामाजिक संस्थाओं, पंचायतों और लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत से पहले बाइक और डीजे के साथ एक यात्रा निकाली गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित सीनियर मॉडल स्कूल के पूर्व प्राध्यापक ओम गोपाल शर्मा ने इस सम्मान को गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्कार, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राध्यापक फतेह सिंह सैनी ने की। मेजर जनरल अरविंद यादव ने सम्मान के लिए सभा का आभार जताया। उन्होंने युवाओं से देश सेवा में योगदान देने की अपील की। साथ ही सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान रापुल यादव ने कहा कि मेजर जनरल अरविंद यादव ने उच्च पद पर पहुंचकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद की ग्राम पंचायतों ने भी उनका सम्मान किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी इस अवसर पर मेजर जनरल यादव का अभिनंदन किया। मेजर जनरल यादव ने क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह को कभी न भूलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed