फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भवन निर्माण मजदूर, सरकार के आदेशों की फूकी प्रतियां

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भवन निर्माण मजदूर, सरकार के आदेशों की फूकी प्रतियां

Tue, 01 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे  भवन निर्माण मजदूर, सरकार के आदेशों की फूकी प्रतियां

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार मजदूर सोमवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण कार्य मजदूरों को लेकर जारी किए। आदेशों की प्रतियां भी जलाईं। यूनियन के बैनर तले सुबह ही जिला भर के कार्यकर्ता व अन्य मजदूर नए बस अड्डे के समीप ताज पार्क में एकजुट हुए, जिसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। जिला प्रधान रामकुमार बीड़ सुजरा के नेतृत्व में उन्होंने श्रम मंत्री के नाम निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि श्रम बोर्ड के कार्य ऑनलाइन की बजाए ऑफ लाइन किए जाएं, पंजीकरण के लिए 90 दिन की तस्दीक की जिम्मेवारी जिला स्तर पर दी जाए, पंजीकृत मजदूरों के निशुल्क इलाज का प्रबंध किया जाए, श्रम बोर्ड का पैसा मजदूरों पर ही खर्च किया जाए, ब्लॉक स्तर पर श्रम बोर्ड के कार्यालय खोले जाएं व श्रमिक सहायकों की नियुक्ति की जाए। इस दौरान जोगिंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed