फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीटी रोड खानपुर कोलिया में बनेगा आधुनिक सुविधाओं युक्त ट्रामा सेंटर : सैनी

जीटी रोड खानपुर कोलिया में बनेगा आधुनिक सुविधाओं युक्त ट्रामा सेंटर : सैनी

Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड खानपुर कोलिया में बनेगा आधुनिक सुविधाओं युक्त ट्रामा सेंटर : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि जीटी रोड पर सड़क दुर्घटनाओं व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का तुरंत लाभ देने के लिए अब गांव खानपुर कोलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अनुमति दे दी है। विधायक डॉ. पवन सैनी वीरवार को गांव खानपुर कोलिया में ट्रामा सेंटर की जगह का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक डॉ. पवन सैनी, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह व अन्य अधिकारियों ने गांव खानपुर कोलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और यहां पर बनने वाले ट्रामा सेंटर की जगह को भी चैक किया। इस प्रोजेक्ट के लिए विधायक ने बुधवार को पिपली में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष जीटी रोड पर स्थित गांव खानपुर कोलिया में ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिपली में ट्रामा सेंटर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, लेकिन पपिली में ट्रामा सेंटर बनाने की संभवानाएं नजर नहीं आ रही थी, क्योंकि इसके लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही थी। जीटी रोड पर रोजाना कोई न कोई बड़ी दुर्घटना घटती है और घायलों को तुरंत उपचार की जरूरत रहती है, लेकिन जीटी रोड़ पर ट्रामा सेंटर ना होने के कारण एलएनजेपी या अन्य दूरदराजों के अस्पतालों में ले जाना पड़ रहा है। बार घायल व्यक्ति समय पर उपचार न मिलने के कारण मृत्यु का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि गांव खानपुर कोलिया में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए एक प्रस्ताव राज्य सरकार के पास स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शीघ्र भेजा जाएगा। यह ट्रामा सेंटर तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसका निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed