{"_id":"5b7db52542c792463d4acc80","slug":"121534965029-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब धर्मनगरी को रेलवे फाटकों से मिलेगी निजात, नहीं बनेंगी पुल, न ही अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब धर्मनगरी को रेलवे फाटकों से मिलेगी निजात, नहीं बनेंगी पुल, न ही अंडरपास
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड समाचार-37
एक साल के भीतर बनेगा कुरुक्षेत्र में हाईटेक एलिवेटेड रेल ट्रैक -सुधा
- दिसंबर से पहले शुरू होगा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य
- दो माह के भीतर होंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना के टेंडर
- अब धर्मनगरी को रेलवे फाटकों से मिलेगी निजात, न बनेंगे पुल, न अंडरपास
- एलिवेटेड रेलवे लाइन के निर्माण से जुड़ेंगे थानेसर-कुरुक्षेत्र, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
- मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दी हाईटेक परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाइन पर धर्मनगरी के पांच रेलवे फाटकों और ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम मनोहर लाल ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दो माह में इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने दावा किया कि दिसंबर 2018 से पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि परियोजना को एक वर्ष में पूरा लिया जाए। एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद रेलवे फाटकों की वजह से सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। न तो ओवरब्रिज बनाने की जरूरत होगी, न अंडरपास। मौजूदा सरकार में रोहतक में ऐसे एलिवेटेड ट्रैक पर काम हो चुका है। इसी वजह से कुरुक्षेत्र वासियों को भी पूरी आस है कि कम से कम अंडरपास और फ्लाईओवर की तरह इस योजना से आगे की और कोई अत्याधुनिक तकनीक के जरिये जाम की समस्या खत्म होगी।
ट्रैक पर एचआरआईडीसी खर्च करेगी 224.58 करोड़
विधायक ने बताया कि इस एलिवेटेड रेलवे लाइन के निर्माण पर हरियाणा रेल आधारभूत संरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) 224.58 करोड़ रुपये खर्च करेगी। परियोजना की कुल लागत में रेल मंत्रालय की ओर से 100 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। एलिवेटेड रेलवे लाइन से शहर में 5 लेवल क्रॉसिंग बंद हो जाएंगी, जिससे यातायात जाम कम होगा।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन जैसे ऊपर उठाकर बनाया जाएगा एलिवेटेड ट्रैक
सुधा के मुताबिक थानेसर हॉल्ट स्टेेशन के प्लेटफॉर्म को मेट्रो स्टेशन जैसे ऊपर उठाकर बनाया जाएगा। ये पूरा काम मौजूदा रेलवे भूमि पर ही किया जाएगा। अन्य किसी भी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लंबाई 5.18 किलोमीटर होगी, जिसमें 4.511 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रेक होगा।
प्रदेश में दूसरी एलिवेटेड रेलवे लाइन होगी
यह राज्य में दूसरी एलिवेटेड रेलवे लाइन होगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में रोहतक शहर में रेलवे ट्रैक के रोहतक-गोहाना-पानीपत खंड पर देश की पहली एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना का शुभारंभ किया है। जिसे 315.71 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
नहीं बाधित होगी कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद-दिल्ली-जयपुर रेल सेवा
एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के दौरान कुरुक्षेत्र से नरवाना, जींद, दिल्ली और जयपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनें सुचारु रूप से चलती रहेंगी। पिलरों के माध्यम से तैयार होने वाली इस एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होते ही मेट्रो की तर्ज पर नई लाइन पर ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो जाएगा।
एलिवेटेड रेलवे लाइन के निर्माण में इन लोगों की रही अहम भूमिका
विधायक सुभाष सुधा ने रेलवे लाइन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहित शहर के कुछ प्रमुख नागरिक डॉ. सुतेंद्र गौड़, मुलतान सभा के प्रधान प्रदीप झांब, ग्रेस पैलेस के मालिक हरबंस सिंह ओझला, झांसा रोड प्रधान रमेश सलपानी, सुरेश मल्होत्रा, सुरेश सचदेवा, जितेंद्र कालिया व निर्मल सैनी की अहम भूमिका रही। इन्होंने इस कार्य को कराने के लिए लगातार उनसे संपर्क बनाए रखा।
शहरवासियों में खुशी की लहर, सुभाष सुधा का होगा नागरिक अभिनंदन
एलिवेटेड रेलवे लाइन के निर्माण का रास्ता साफ होने की खबर लगते ही शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जल्द ही पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, छोटा बाजार, मेन बाजार, बिरला मंदिर चौक, थर्ड गेट, शांतिनगर, दीदार नगर के आसपास के दुकानदारों द्वारा विधायक का अभिनंदन किया जाएगा।