{"_id":"5b1ecabe4f1c1bfa6e8b7700","slug":"121528744638-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर की आशा वर्करों ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर की आशा वर्करों ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर्स ने दिया धरना देकर किया प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर जिला भर की आशा वर्कर सोमवार को भी हड़ताल पर रही। सुबह से ही वे सेक्टर 10 स्थित ताज पार्क में एकजुट हुई, जहां उन्होंने दिनभर धरना दिया तो जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप कौर ने की, जबकि धरने को सीटू के राज्य कमेटी सदस्य महाबीर दहिया, सुरेश गुढ़ा, आनंद राम, भीम सिंह सहित विभिन्न विभागों से कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों केे लेकर गत 17 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक आशा वर्करों ने आंदोलन चलाया था, जिसके चलते सरकार ने उन्हें मांगों को लेकर विचार-विर्मश करने के लिए आमंत्रित किया था। एक फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों के साथ आशा वर्कर कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत थी, जिसमें उनकी मांगों पर सहमति बनी थी और आश्वासन दिया था कि उनकी इन मांगों को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक भी यह नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिसके चलते वे स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से भी गुहार लगा चुके है। इसके बावजूद उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया और अब फिर आशा वर्कर्स में रोष गहरा गया है। हरदीप कौर ने कहा कि आशा वर्कर अपने आंदोलन के चलते मंगलवार को जिला उपायुक्त पर प्रदर्शन करेंगी, जिस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।