{"_id":"5a1324b94f1c1ba7668b535c","slug":"121511204025-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंज अधिकारी की मनमानी के विरोध में गरजे वन विभाग के मजदूर ं ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंज अधिकारी की मनमानी के विरोध में गरजे वन विभाग के मजदूर ं ं
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंज अधिकारी की मनमानी के विरोध में गरजे वन विभाग के मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
वन विभाग के मजदूरों ने सोमवार को विभाग के रेंज अधिकारी के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। वन विभाग मजदूर यूनियन की एक बैठक ताज पार्क में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान लाल चंद ने की तो मंच संचालन जितेंद्र क्योड़क ने किया। बैठक में मजदूरों ने रेंज अधिकारी व दरोगा पर मनमानी करने के आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने अपनी मनमानी करते हुए ही अनेकों मजदूरों को हटा दिया है और उनकी जगह अब नए मजदूर रखे जा रहे है। इससे विभाग के सभी मजदूरों में रोष बना हुआ है। बैठक में पुराने मजदूरों को रखे जाने, कार्य करने के लिए औजार दिए जाने, बकाया मजदूरी दिए जाने, पूरा वेतन दिए जाने की मांग की और चेतावनी दी कि उनकी मांगे 27 नवंबर तक पूरी नहीं की गई तो अगले दिन से ही धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने मनमानी कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। मजदूरों को एसकेएस के प्रधान नरेश कुमार व जिला सचिव ओमप्रकाश ने भी संबोधित किया।