फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राज्य स्तरीय 350वें प्रकाशोत्सव में शिरकत करेगी 1.50 लाख से ज्यादा संगत : रोजी

राज्य स्तरीय 350वें प्रकाशोत्सव में शिरकत करेगी 1.50 लाख से ज्यादा संगत : रोजी

Wed, 08 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय 350वें प्रकाशोत्सव में शिरकत करेगी 1.50 लाख से ज्यादा संगत : रोजी
राज्य स्तरीय 350वें प्रकाशोत्सव में शिरकत करेगी 1.50 लाख से ज्यादा संगत : रोजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन रोजी मलिक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 12 नवंबर को यमुनानगर अनाजमंडी में गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव को राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 1.50 लाख से ज्यादा संगत पहुंचेगी। इस प्रकाशोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में कुरुक्षेत्र की संगत का योगदान भी अहम होगा। वह मंगलवार को देर शाम पंचायत भवन के सभागार में गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थी।
इससे पहले चेयरमैन रोजी मलिक ने कुरुक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीएम वत्सल कौशिक, नगराधीश कंवर सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा और डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह से अभी तक की तैयारियों की जानकारी ली। चेयरमैन रोजी मलिक ने कहा कि राज्य सरकार 12 नवंबर को यमुनानगर में गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम करेगी। इसमें हरियाणा के साथ अंबाला, कुुरुक्षेत्र और यमुनानगर से सबसे अधिक संगत पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक वार्ड से कम से कम एक-एक बस यमुनानगर जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और पालिकाओं के सचिव सभी पार्षदों और डीडीपीओ सभी सरपंचों के साथ से बैठक कर कार्यक्रम का निमंत्रण दें। सरकार की तरफ से बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। निजी बसों के लिए तेल दिया जाएगा। इस प्रकाशोत्सव के लिए सरकार भी जमकर प्रचार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 2-3 दिनों में कुुरुक्षेत्र जिले में स्कूल, कॉलेज स्तर पर रैलियां आयोजित की जा रही हैं। ग्राम सेवक और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। सभी अधिकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, जत्थेदारों, हिंदू संगठनों आदि से मीटिंग करे, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग यमुनानगर पहुंच सकें। इस कार्यक्रम के दौरान सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचारक बलविंद्र सिंह ने कहा कि 12 नवंबर को यमुनानगर के जगाधरी की अनाज मंडी में सुबह नौ बजे से गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमेें मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ऐसी देव शक्ति थी, जिन्होंने अपने जिगर के चार टुकड़ों को राष्ट्र की अस्मिता पर बलिदान कर दिया। अपने पूरे वंश को हमारे लिए कुर्बान करके उन्होंने कहा कि चार गए तो क्या हुआ जब जीवित चार हजार। इससे उनकी देव तुल्य छवि साकार होती है। उन्होंने कहा कि यदि गुरु गोबिंद सिंह न होते तो देश में हर तरफ सुन्नत होती। हममें से कोई भी व्यक्ति यहां शायद इस रूप में न होता। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों के कारण ही कौमें महान बनती हैं। उन जैसे महापुरुषों की बदौलत हमारे पास ऐसी समृद्ध विरासत है, जो दुनिया के किसी अन्य देश के पास नहीं है। जब हम अपनी विरासत, और गर्व भाव को भूल जाएंगे तो दुनिया भी हमें याद नहीं रखेगी। इस मौके पर पर एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीएम वत्सल कौशिक, नगराधीश कवंर सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed