{"_id":"59d916614f1c1bd9538b64b7","slug":"121507399265-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति में मेहंदी शगुन का प्रतिक : सोबती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति में मेहंदी शगुन का प्रतिक : सोबती
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संस्कृति में मेहंदी शगुन का प्रतीक : सोबती
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक सनातन धर्म गर्ल्स कालेज में करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. स्वाति की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष जगदीश पपनेजा और कालेज प्राचार्य रंजू सोबती ने किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सहेलियों के हाथों पर विविध प्रकार की मेहंदी लगाई। इसमें राजस्थानी, अरेबियन, जयपुरी, दुल्हन मेहंदी आदि प्रमुख थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूकसेना, दूसरा स्थान मनहषा और तीसरा स्थान शबनम ने प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य रंजू सोबती ने कहा कि भारत की संस्कृति के अनुसार मेहंदी शगुन का प्रतीक है।