फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 students from the district selected in Super-100, will get two years of free NEET-JEE coaching.

Kurukshetra News: सुपर-100 में जिले के 12 विद्यार्थियों का चयन, दो साल मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
12 students from the district selected in Super-100, will get two years of free NEET-JEE coaching.
कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 
कुरुक्षेत्र। सुपर-100 योजना के दूसरे चरण में जिले के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि छह विद्यार्थियों को वेटिंग सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों में थानेसर ब्लॉक के सबसे अधिक छात्र शामिल हैं। इनमें अन्वी, देवांश शर्मा, गुरप्रीत कौर, जागृति, मानव कुमार, रीतू, शशांक राज, उज्जावल, वंदना और यश कुमार का चयन हुआ है। वहीं बाबैन ब्लॉक से अपेक्षा प्रधान और शाहाबाद ब्लॉक से काजल का चयन हुआ है।
विज्ञापन




चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सुपर-100 संस्थान बारना में 13 मई को बुलाया गया है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक नीट और जेईई की नि:शुल्क कोचिंग, आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुपर-100 योजना को सरकार विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चला रही है। इसके तहत सुपर 100 संस्थान पूरे प्रदेश के 10वीं के छात्रों के लिए के परीक्षा का आयोजन करता, जो छात्र इसे उत्तीर्ण करता है, उसे संस्थान की ओर से नीट व जेईई मेन्स में चयनित होने के लिए नि:शुल्क कोचिंग देता है।
विज्ञापन


13 मई से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन का कार्य : विशेषज्ञ
जिला विज्ञान विशेषज्ञ तरसेम कौशिक ने बताया कि जिले में सुपर-100 योजना के दाखिलों की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी। विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सुबह नौ बजे बारना केंद्र पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह योजना बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यापकों का मिला पूरा सहयोग : शशांक राज



चयनित विद्यार्थी शशांक राज ने बताया कि उसकी सफलता में उनके अध्यापकों का बड़ा योगदान रहा है। स्कूल में जो पढ़ाया गया, उसी आधार पर उन्होंने तैयारी की और उनका चयन सुपर 100 के लिए हो गया। इससे मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं।
स्कूल से ही मिला प्रतियोगिताओं का माहौल : रीतू



मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्रा रीतू ने बताया कि स्कूल में शुरू से ही सुपर 100 प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाई जाती थी। शिक्षकों के मार्गदर्शन से परीक्षा का दबाव कम हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने बताया कि वह आईआईटी में दाखिला लेकर आगे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है।



हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया गया तैयार : जागृति



छात्रा जागृति ने बताया कि स्कूल में उन्हें लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर की तैयारी करवाई गई। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और स्कूल के सहयोग की वजह से उन्हें यह सफलता मिली। अब वह सुपर 100 में मन लगाकर पढ़ाई करेगी और नीट में अच्छी रैंक लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी।
चयनित 12 में से 9 छात्र राजकीय मॉडल विद्यालय के
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित सुपर-100 परीक्षा में इस बार शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दबदबा रहा। जिलेभर से चयनित 12 विद्यार्थियों में से नौ छात्र इसी स्कूल के हैं। छात्रों की इस उपलब्धि के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की अन्वी, देवांश शर्मा, जागृति, गुरप्रीत कौर, रीतू, शशांक, उज्जवल, वंदना और यश कुमार ने सुपर-100 में जगह बनाई है। इससे स्कूल के शिक्षक भी उत्साहित नजर आए। स्कूल के विज्ञान अध्यापक दिनेश कुमार ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लगातार तैयार किया जाता है। हाल ही में लेखनी प्रतियोगिता में भी इसी स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।

वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील कुमार ने बताया कि जिले के 12 चयनित छात्रों में से 9 विद्यार्थियों का एक ही स्कूल से चयन होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय और मार्गदर्शन दिया जाता है। यही वजह है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को जल्द सम्मानित भी किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

कुरुक्षेत्र।छात्र शशांक राज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed