{"_id":"61293f3c8ebc3e7a144a9a6e","slug":"12-nominated-25-30-others-booked-for-blocking-the-road-kurukshetra-news-knl8132729","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम करने पर भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष सहित 12 नामजद व 25-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम करने पर भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष सहित 12 नामजद व 25-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 महीने पहले हुई सागर की मौत के मामले में परिजनों द्वारा बुधवार को लाडवा इंद्री रोड पर जाम लगाया गया था, जिस पर पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष सहित 12 नामजद व 25-30 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक सागर के परिजनों व भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमल बराड़ा, जिला प्रधान गुरचरण सिंह, जिला महासचिव संजीव, गुरप्रीत सिंह, अक्षय कुमार ब्लॉक प्रधान रादौर, राजेंद्र सिंह ब्लॉक प्रधान लाडवा, ऋषि पाल मटक माजरी रादौर, रघुवीर, शिव कुमार,विनोद व साहिल सहित 25- 30 अन्य लोगों के खिलाफ सड़क जाम कर यातायात प्रभावित करने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि मृतक सागर के परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 5 अक्तूबर को सागर निवासी घिलौर रात के समय अपने दोस्तों के साथ गुढा गांव के अजय के जन्मदिन की पार्टी में गया था। जहां कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की।जब सागर उन से छूटकर भागा तो रास्ते में ही कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने बाबैन थाने में कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबैन थाना में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सात अक्तूबर को सुबह नौ बजे लाडवा पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि सागर शव लाडवा के सरकारी अस्पताल की पिछली ओर झाड़ियों में पाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था बाकी सभी फरार हैं। परिजनों ने मामले में बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को लाडवा इंद्री चौक पर जाम लगाया था।