फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12.4 lakh rupee fraud to send youth to australia

पुत्र को आस्ट्रेलिया भेजना महंगा पड़ा, गवाएं 12.4 लाख,केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
12.4 lakh rupee fraud to send youth to australia
स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर 12.4 लाख रुपए हड़पने का एक और मामला उजागर हुआ है। इसी घटनाक्रम में पूर्व में दर्ज हुए अनेकों मामलों में जांच करते हुए कुछ घटनाक्रम में महिला सहित 3 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तम नगर जींद के रहने वाले सतीश पुत्र भागचन्द ने शिकायत में कहा कि उसका पुत्र रजत स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया जाना चाह रहा था। पुत्र की इच्छा पूरी करने को ले कर भुगतभोगी की वर्ष 2018 में नए बस अड्डे कुरुक्षेत्र के सामने बने एक कार्यालय में एजेंट रविन्द्र, विशालमान पुत्र रणबीर निवासी सिरसमा जिला कुरुक्षेत्र, दंपत्ति सलोनी सलूजा, रामेन्द्र निवासी लुधियाना से मिला। बातचीत के दौरान इन लोगों ने उसके पुत्र रजत को स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही थी। इन लोगों ने इस एवज में उससे 12.4 लाख रुपये ले लिए थे। रुपए लेने के कईं माह बीत जाने के बाद भी उसके पुत्र को आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। इन साजिश कर्ताओं ने धोखाधड़ी कर उनके रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में थाना शहर प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लों ने पुलिस कप्तान के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं धारा 406, 420, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व में दर्ज हुए कईं मामलों में जांच करते हुए पुलिस ने कुछ मामलों में आरोपी रविन्द्र, विशालमान व सलोनी सलूजा को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपी फिलहाल भूमिगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed