फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   116 new cases of corona in four days, alert for monkeypox

चार दिन में कोरोना के 116 नए केस, मंकीपॉक्स के लिए अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
116 new cases of corona in four days, alert for monkeypox
जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ मंकीपॉक्स ने स्वास्थ्य विभाग का सिर दर्द बढ़ा दिया है। जिले में जहां कोरोना के 140 मामले सक्रिय हैं, वहीं मंकीपॉक्स के एक सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भले ही जिले में अभी तक मंकीपॉक्स का कोई पाजिटिव केस दर्ज नहीं मिला है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। कारण कि कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस के साथ डेंगू, मलेरिया, पीलिया और हेपेटाइटिस कहर बरपा सकते हैं। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सेक्टर-13 से एक पांच वर्षीय बच्चे के सैंपल मंकीपॉक्स की जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इस बच्चे के सैंपल सोमवार को लिए गए थे। राहत की बात है कि सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, लेकिन जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि इस सप्ताह में सोमवार से वीरवार तक ही कोरोना के 116 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं जिले में फिलहाल कोरोना के 140 मामले सक्रिय हैं। इसमें 131 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा नौ मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया और पीलिया का नहीं कोई मामला
जिले में डेंगू, मलेरिया और पीलिया का कोई सक्रिय केस नहीं है। विभाग की ओर से पखवाड़े के तहत पीलिया को लेकर स्क्रीनिंग चल रही है। अभी तक करीब 800 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले सक्रिय
कोरोना के साथ हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले भी सक्रिय होने लगे हैं। हेपेटाइटिस-बी की स्क्रीनिंग में 522 में से 14 पॉजिटिव पाए गए। वहीं हेपेटाइटिस-सी 444 में से 19 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
बाक्स
पखवाड़े के तहत चल रही स्क्रीनिंग
डॉ. सुदेश कुमार (एनवीएचसीपी) ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और पीलिया का कोई मामला सक्रिय नहीं है। पीलिया को लेकर पखवाड़े के तहत स्क्रीनिंग चल रही है, जिसके तहत करीब 800 स्क्रीनिंग हो चुकी है। इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।

बाक्स
वायरस को लेकर विभाग अलर्ट
नोडल अधिकारी डॉ. जोगिंद्र मलिक ने बताया कि शहर से एक बच्चे का सैंपल मंकीपॉक्स की जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। बच्चे के सैंपल की रिपोर्ट नेगेेटिव आई है। मंकीपॉक्स वायरस को लेकर विभाग अलर्ट है। सभी सीएचसी व पीएचसी के एसएमओ, अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed