{"_id":"5c59e304bdec22738a474582","slug":"11549394692-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, प्राईवेट कंपनी में डयूटी के लिए जा रहा लालड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, प्राईवेट कंपनी में डयूटी के लिए जा रहा लालड़ू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबैन। बीती रात लाडवा-शाहाबाद रोड पर ईशरहेड़ी जंगल के मोड़ के पास एक अज्ञात कार चालक द्वारा बाइक पर सवार होकर शाहाबाद जा रहे अजय निवासी रामशरन माजरा की मौके पर ही मौत हो गई है। कार चालक रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। अजय अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी और 3 वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
पुलिस ने रामसरन माजरा निवासी सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसरन माजरा निवासी अजय कुमार लालडू पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रात करीब 9 बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकला था। जैसे ही वह लाडवा-शाहाबाद रोड पर गांव ईशरहेड़ी के जंगल के पास मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही अजय सड़क पर जा गिरा और उसे काफी गंभीर चोटें लगी। गंभीर हालत में उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।