{"_id":"5b08648d4f1c1bfa6e8b495f","slug":"11527276685-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में चेयरमैन ने बच्चों से पूछा हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन, बोले नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में चेयरमैन ने बच्चों से पूछा हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन, बोले नरेंद्र मोदी
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेडी ने शुक्रवार को खेड़ी रामनगर के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान वे उस समय हैरान रह गए जब 8वीं कक्षा के एक बच्चे से पूछा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन है तो बच्चे ने जवाब दिया नरेंद्र मोदी। यह जवाब सुनकर जहां चेयरमैन हैरान रह गए वहीं मौके पर ही मौजूद शिक्षिका व अन्य शिक्षक भी शर्मिंदा हो गए। चेयरमैन ने बच्चों की यह हालत देख शिक्षकों की क्लास लगाई और कहा कि सामान्य जानकारी देना भी उनका ही काम है। उन्होंने कहा कि वे फिर से निरीक्षण करेंगे और यही हालत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए शिक्षकों को मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। इससे पहले जिला परिषद चेयरमैन ने दोनों स्कूलों के सभी कक्षों को चेक किया और शिक्षकों से उनकी समस्याओं और विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने शिक्षकों की हाजिरी की जांच की तो वही साफ सफाई को भी जांचा। अलमारी में रखे कबाड़ पर भी उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रयास है कि राजकीय स्कूलों में अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया करवाई जाए। लेकिन इसके लिए शिक्षकों को खुब मेहनत करनी पडेगी। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका नंदा गोयल व मुख्य अध्यापक रणबीर सिंह, व अध्यापिका रंजना, उषा आदि मौजूद थे।