{"_id":"5aef5f3e4f1c1b5f098b8630","slug":"11525636926-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आऊटसोर्सिंग के तहत लगे चालकों को हटाया तो होगा रोडवेज का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आऊटसोर्सिंग के तहत लगे चालकों को हटाया तो होगा रोडवेज का चक्का जाम
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आउटसोर्सिंग पर लगे चालकों को हटाया तो करेंगे चक्का जाम’
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
रोडवेज में आउटसोर्सिंग के तहत लगे चालकों को हटाने के फैसले को लेकर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। यूनियन के प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह मामू माजरा ने कहा कि 2016 में आउटसोर्सिंग के तहत 365 चालकों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब अधिकारियों के जरिए उन्हें पता चला है कि सात मई से इन चालकों को हटाने का पत्र महाप्रबंधक कार्यालयों द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन इसका कड़ा विरोध करती है। यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि यदि इन चालकों को हटाने का पत्र जारी हुआ तो कर्मचारी प्रदेश स्तर पर चक्का जाम कर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होंगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार इन चालकों को पक्का करे या फिर इनकी समयावधि बढ़ाई जाए।