{"_id":"5ae0dcea4f1c1b87098b65b3","slug":"11524686058-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों में टकराव कराना चाहता है पुलिस प्रशासन: चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों में टकराव कराना चाहता है पुलिस प्रशासन: चंदूमाजरा
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों में टकराव करवाना चाहती है पुलिस : चंदूमाजरा
जाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने प्रदेश सरकार को चेताया कि वह प्रदेश में बसने वाले सिखों को लावारिस न समझे। अपने खिलाफ होने वाले अन्याय के विरुद्ध सिख चुप होकर नहीं बैठेंगे। वे एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही 6वीं में गांव खरींडवा के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पुलिस प्रशासन माहौल को खराब एवं सिखों पर एक के बाद एक ज्यादती कर रहा है। पुलिस प्रशासन अल्पसंख्यकों में टकराव कराना चाह रहा है।
गांव खरींडवा में पिछले दिनों हुई घटना में पुलिस द्वारा एक पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में बैठे एक पुलिस अधिकारी की शह पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला तक दर्ज नहीं किया जा रहा। गांव में बसने वाला एकमात्र सिख परिवार पुलिस की धक्केशाही के चलते पलायन करने को मजबूर है। हालांकि सिख परिवार के 4 लोग भी इस घटना में गंभीर घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोग जसमेर सिंह, अजमेर सिंह और अजायब सिंह अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। जबकि चौथे घायल कृपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसकी दोनों बाजू टूटी हुई हैं। प्रो. चंदूमाजरा ने बताया कि घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। दोनों ने ही पुलिस में शिकायत की है, मगर चंडीगढ़ बैठे पुलिस अधिकारी की शह पर सिख परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि सिख परिवार की शिकायत को अनदेखा किया गया है। इससे पहले भी गांव ठसका अली में पिछले दिनों गुरबख्श सिंह खालसा की मृत्यु मामले में भी पुलिस ने सिख नेताओं पर ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि उच्च अधिकारियों द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, निकटवर्ती गांव ढांड में एएसआई सुरेश कुमार ने श्री गुरुनानक देव जी की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सएप पर वायरल की थी, जिससे सिखों की धार्मिक भावना आहत हुई है। सिखों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद दोषी एएसआई सुरेश के खिलाफ मामला तो दर्ज किया गया, लेकिन 2 सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक न तो उसे गिरफ्तार किया और न ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि उपरोक्त घटनाएं प्रमाणित करती हैं कि पुलिस प्रशासन धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहता है, जबकि प्रदेश का सिख समाज शांति और सद्भावना से रहना चाहता है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में कोई भी सिख मंत्री न होने का खामियाजा समाज को भुगतना पड़ रहा है। सत्ता में भागीदारी न होने के कारण प्रदेश के सिख अन्याय का शिकार हो रहे हैं। प्रो. चंदूूमाजरा ने चेताया कि यदि उपरोक्त घटनाओं में शीघ्र उचित कार्रवाई न हुई तो अगले सप्ताह पार्टी का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के सीएम से मुलाकात कर उन्हें सारे घटनाक्रम से अवगत कराएगा।
एसी को मिले सैकड़ों सिख, कार्रवाई की मांग
गुरुद्वारा में बैठक के बाद सैकड़ों सिख एसपी से मिले और पूरे मामले से अवगत कराते हुए दूसरे पक्ष पर कार्रवाई न करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि दूसरे पक्ष के आरोपियों व आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भुपिंदर सिंह असंध, पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, महिला विंग की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्या बीबी करतार कौर, सुखबीर सिंह मांडी, गुरमीत सिंह पुनिया, तजिंदरपाल सिंह ढिल्लों, कंवलजीत सिंह अजराना, जरनैल सिंह बोढी, सुखवंत सिंह कलसानी, हरबंस सिंह रतनगढ़, सुखदेव सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह मैनेजर तथा निर्मल सिंह विर्क मौजूद रहे।