फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, मौत को बुलावा

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, मौत को बुलावा

Fri, 23 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, मौत को बुलावा
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, मौत को बुलावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने का मतलब मौत को बुलावा है। ऐसे ही हादसों का शिकार अनेक वाहन चालक हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहन चालक न केवल दो पहिया वाहन चलाते समय नियमों की अवहेलना करते है, बल्कि अपनी जिंदगी भी खतरे में डाल रहे है। पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। माना जा रहा है कि अनेक लोग यह सब जानते हुए भी वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते है। ऐसे में हेलमेट का न होना खतरे को बढ़ा देता है। पुलिस की मानें तो करीब 20 फीसदी हादसे वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने के दौरान होते है। हेलमेट न हो तो जीवन बचने की संभावना और भी कम हो जाती है।
महज दो मिनट का अंतर : विक्रम
गांव मथाना निवासी विक्रम शर्मा का कहना है कि महज दो मिनट का ही अंतर रहता है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करनी जरूरी है तो वाहन को रोक लेना चाहिए। इससे जिंदगी खतरे में नहीं रहती तो नियमों की पालना भी होती है।
विज्ञापन


लगातार किए जा रहे चालान : एसएचओ
ट्रैफिक एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते मिलने पर पुलिस चलान करती है। इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूद अनेक वाहन चालक नियमों को तोड़ते हैं। साथ ही जान भी जोखिम में डालते है। हर माह कोई न कोई हादसा इस वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed