फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पिहोवा में रैली को लेकर खूब हुआ हंगामा

पिहोवा में रैली को लेकर खूब हुआ हंगामा

Fri, 16 Feb 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा में रैली को लेकर खूब हुआ हंगामा
पुलिस ने पिपली में 150 कांग्रेसी कार्यकर्ता लिए हिरासत में, करीब चार घंटे बाद छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/ लाडवा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला सुबह कुरुक्षेत्र से जींद के लिए रवाना हुआ। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता जब रैली में काले झंडे दिखाने के लिए पिपली में जमा हुए। पुलिस ने इन्हें पैराकीट परिसर में रोक कर करीब 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दो बजे तक सेक्टर पांच पुलिस चौकी में रखा। हिरासत में लेते समय कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, कांग्रेसी नेता विशाल सिंगला की पुलिस से तकरार भी हुई। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को जींद में और उन जैसे हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र हत्या है।। पिहोवा में मेन चौक पर पुलिस ने नाका लगाकर कैथल की ओर जाने वाले सभी बडे़े वाहनों को रोक दिया। इससे कुरुक्षेत्र रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में इन वाहनों को कुरुक्षेत्र रोड स्थित अनाज मंडी में भेज दिया गया। ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार निवासी भिवानी ने बताया कि वह अंबाला से गुजरात के लिए गाड़ी में फेविकॉल लेकर चला था। उसे जल्दी यह सामान गुजरात पहुंचाना था, लेकिन पिहोवा चौक पर पुलिस ने रोक लिया और ट्रक को अनाज मंडी में लगाने के लिए कह दिया।
ढांड तक चली रोडवेज की बस
पिहोवा से पूंडरी तक चलने वालह रोडवेज की बस सिर्फ ढांड तक ही चली। बस अड्डा पिहोवा प्रबंधक जगतार सिंह ने बताया कि पिहोवा डिपो से पुंडरी के लिए दो रोडवेज बस चलती हैं। ये फिलहाल ढांड तक चल रही हैं। उन्हें टीएम ने आदेश मिले थे कि पुंडरी जाने वाली रोडवेज बस सिर्फ ढांड तक ही चलेगी।
विज्ञापन

एक बजे ही भागे पुलिस कर्मी
रैली को लेकर पुलिस प्रशासन शुरू में मेन चौक पर तैनात रहा, लेकिन बाइक का काफिला निकलने के बाद करीब एक बजे पुलिस कर्मचारी मेन चौक पर लगे नाके को छोड़कर चले गए। इस दौरान मेन चौक पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल डलवाने को लेकर हुआ हंगामा
रैली में पहुंचने के लिए बाइक में पेट्रोल डलवाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। गांव गुमथलागढू स्थित एक पेट्रोल पंप पर रैली में पहुंचने के लिए बाइक में पेट्रोल डलवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed