{"_id":"5a70bcf94f1c1b91268b7583","slug":"11517337849-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कासगंज हिंसा में शहीद हुए चंदन गुप्ता को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कासगंज हिंसा में शहीद हुए चंदन गुप्ता को दी श्रद्घांजलि
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवान परशुराम कॉलेज इकाई ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर जिला संयोजक हिमांशु ठाकुर ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय है। गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हिंसा के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई।। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश को किसी आतंकवादी और किसी अन्य देश से खतरा नहीं है। क्योंकि, देश की सरकार और सैनिक उनसे निपटने में सक्षम हैं। देश के लोकतंत्र को खतरा उन लोगों से है जो देश में रहते हैं, देश में खाते हैं, देश में शिक्षा ग्रहण करते हैं और इसी देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश की सरकार पर दबाव बनाएगी, जिससे इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए। इस अवसर पर कॉलेज मंत्री योगेश पंवार, कॉलेज अध्यक्ष अजय सैनी, सहदेव भारद्वाज, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, अजय कल्याण, निखिल, आकाश, गुरप्रीत, उपाध्यक्ष भारत शर्मा, वैभव, उदित आदि कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।