फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वसंत के दूसरे दिन बारिश, दिन का तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी

वसंत के दूसरे दिन बारिश, दिन का तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी

Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
वसंत के दूसरे दिन बारिश, दिन का तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी
वसंत पंचमी के दूसरे दिन बारिश, दिन का तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। वसंत के दूसरे दिन जिले में पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इस वजह से कई दिनों से सर्दी से राहत मिलने के बाद मंगलवार को दिन में ठंड अचानक लौट आई। इसके साथ ही चली ठंडी हवाओं से जिले का अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया और लोग दिन में भी बूंदाबांदी और ठंड से बचने के प्रयास करते नजर आए। बुुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते अगले कई दिनों तक ठंड रहेगी। ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। उनका कहना है कि ठंड से गेहूं की फसल अच्छी होगी और पैदावार बढ़ेगी। अभी से मौसम में गर्मी आने से किसान चिंतित थे। बता दें कि पिछले करीब चार दिनों से ठंड का असर कम हो चुका था। दिन के समय धूप तेज लगने लगी थी। मंगलवार को मौसम के पलटी मारने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
किसानों के साथ- वैज्ञानिकों की भी बढ़ गई थी चिंता : भाटिया
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया का कहना है कि पिछले कई दिनों से मौसम में अधिक गर्माहट आ गई थी। पारा सामान्य से छह डिग्री तक अधिक हो चुका था। इससे किसानों से लेकर कृषि वैज्ञानिक तक चिंतित थे। गेहूं की फसल को अभी कड़ी ठंड की जरूरत है। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से गेहूं की फसल में फुटाव अधिक होगा और पैदावार बढ़ेगी। इससे फसल में पहले डाले गए खाद और पानी का भी अब फायदा होगा।
विज्ञापन

अब होगी गेहूं की अच्छी फसल : जीत राम
गांव ज्योतिसर के किसान जीत राम का कहना है कि ठंड फिर बढ़ी है। इससे गेहूं की फसल अच्छी होगी। किसानों को डर था कि ठंड कम होने से गेहूं की फसल में फुटाव कम होगा। अब यह बढ़ेगा और पैदावार अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से तापमान में आई गिरावट, गेहूं के लिए वरदान
इस्माईलाबाद।
कस्बे और क्षेत्र में सुबह से हो रही बारिश से जन जीवन मामूली रूप से प्रभावित हो गया। बारिश के कारण कस्बे के रोशनपुर, ठसका, काठगढ़ रोड पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश होने से गेहूं की फसल में फायदा होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल को बारिश की बहुत अधिक आवश्यकता थी। मौके पर बारिश होने से गेहूं में फुटाव अच्छा होगा। इससे गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। बारिश से आलू की फसल के अलावा तोरिए, सरसों और सब्जियों की फसल में नुकसान के आसार है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। इस वजह से लोग दिन भर घर में दुबके रहे।


बूंदाबादी से बढ़ी ठंड
लाडवा।
हलकी बूंदाबांदी से मंगलवार दोपहर को लाडवा के माहौल में ठंडक बढ़ गई। इस दौरान आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बूंदाबादी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। नए साल की पहली बारिश की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। बूंदाबादी को किसान गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि ओलावृष्टि न हो तो भविष्य में होने वाली बारिश से गेहूं और अन्य फसलों को भी लाभ होगा।
ये रहेगा अगले दिनों का तापमान
दिन तापमान
बुधवार 18/7
वीरवार 20/7
शुक्रवार 21/6
शनिवार 21/6
रविवार 22/7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed