{"_id":"5a4e75344f1c1b36198b4d57","slug":"11515091252-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद की अंजू मिगलानी को मिला इंपावर्ड वूमैन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद की अंजू मिगलानी को मिला इंपावर्ड वूमैन अवार्ड
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद की अंजू मिगलानी को मिला इंपावर्ड वूमैन अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कत्थक नृत्य की प्रशिक्षिका अंजू मिगलानी को इंपावर्ड वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मिगलानी को प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने करनाल में सावित्री बाई फुले की जयंती पर अयोजित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में दिया। उल्लेखनीय है कि अंजू मिगलानी को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गोल्ड मेडल एवं वूमेन एचीवर, थाईलैंड बेस्ट परफोर्मेंस अवार्ड, महाराष्ट्र की ओर से गुरु रत्न अवार्ड, गेम्स टैलेंट अवार्ड दुबई 2016, बेस्ट गुरु अवार्ड कोलंबो श्रीलंका और राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2017 से सम्मानित किया जा चुका है।
अंजू मिलगानी ने पत्रकारों से कहा कि कत्थक भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी कला है। वह चाहती हैं कि इसे अधिक से अधिक प्रासंगिक किया जाए। इसी कारण वह इस क्षेत्र में अधिक से अधिक छात्राओं को तैयार कर रही हैं। कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि इंपावर्ड वूमैन अवार्ड के लिए उन्हें देश भर की 100 महिलाओं में चयनित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें दूसरे नंबर पर दिया गया। मिगलानी ने बेटियों के नाम संदेश में कहा कि समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।