{"_id":"5a1721644f1c1b9e678bd85e","slug":"11511465316-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह आज
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं स्वरूप स्थापना दिवस समारोह आज
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ द्वारा संचालित साईं मंदिर में वीरवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूप आरती में भाग लिया। इस मौके पर 24 नवंबर को होने वाले छठे साईं स्वरूप स्थापना दिवस के लिए सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे साईं मूर्ति का 108 किलोग्राम दूध से मंगल स्नान होगा। दोपहर 12 बजे पिपली सिंधी स्वीट हाउस के नजदीक यजमान कुलभूषण मुंजाल साईं रथ यात्रा निकालेंगे। यह रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साईं मंदिर पहुंचेगी। धूप आरती और छप्पन भोग शाम 5:30 बजे लगेंगे। शाम छह बजे शरणागत ग्रुप दिल्ली साईं भजन संध्या पेश करेगा। रात 8:30 बजे भंडारा होगा। इस मौके पर पुजारी वासुवा ममगाई, माणिक शर्मा, मैनेजर दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, नीना गुप्ता, रमन बंसल, सुरेश कुमार, श्याम सुंदर सेठी, गौरव गर्ग, अरुण गौड़, परविंद्र मनचंदा, धीरज गुलाटी, यश अरोड़ा, तरुण ढींगडा, गगनदीप, प्रदीप डुडेजा, अरूप दास आदि मौजूद थे।