फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नपा ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

नपा ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नपा ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
नपा ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
नगरपालिका ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही दुकानों पर माल सप्लाई का समय रात आठ से सुबह आठ बजे तक निर्धारित कर दिया है। यह निर्णय नगर के बाजारों में लगने वाले जाम के कारण लिया गया है। बुधवार को नपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान नपा प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि माल से लदे वाहन किसी भी समय बाजारों में प्रवेश कर जाते हैं। इससे रास्ते जाम हो जाते हैं और जनता को परेशानी होती है।

उन्होंने बताया कि दूध की डेरियों पर सप्लाई लेकर आने वाले दूध के टैंकरों के कारण हनुमान मंदिर चौक, जगदीश पार्क रोड, रेलवे रोड, कुटिया रोड, पतासा बाजार रोड, जगदीश मार्ग आदि बाजार भारी वाहनों के कारण बाधित रहते हैं। इसकी शिकायत नपा कार्यालय में मिली है। इस कारण नपा ने माल सप्लाई के लिए वाहनों का समय निर्धारित कर दिया है। इस समय के अलावा भारी वाहन बाजार में प्रवेश करेंगे तो पुलिस की मदद से चालान काटे जाएंगे और नपा भी जुर्माना लगाएगी। नपा प्रधान ने कहा कि इसके अलावा कुछ पशु पालक अपने घोड़ों को शहर में खुला छोड़ देते हैं। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नपा की ओर से पशु पालकों को भी हिदायत दी गई है। मुनादी करवाई गई है कि वह अपने पशुओं को इस तरह से न छोड़ें। इस हिदायत के बाद भी पशु पालकों ने अमल न किया तो नपा कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed