फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रकाश उत्सव पर सजाया महान नगर कीर्तन, उत्साह होकर संगत हुई शामिल

प्रकाश उत्सव पर सजाया महान नगर कीर्तन, उत्साह होकर संगत हुई शामिल

Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश उत्सव पर सजाया महान नगर कीर्तन, उत्साह होकर संगत हुई शामिल
प्रकाश उत्सव पर सजाया महान नगर कीर्तन, उत्साह होकर संगत हुई शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहली पातशाही से महान नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए महान नगर कीर्तन में शीश नवाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्साह से लबरेज होकर संगत ने नगर कीर्तन में शिरकत की।
इससे पहले शुभारंभ पर जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया विशेष रूप से शामिल होने पहुंची। यहां पहुंचने पर एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, सिख मिशन इंचार्ज मंगप्रीत सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंदर सिंह आदि ने डीसी कटारिया का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में एक नवंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहली पातशाही साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ था। इसका समापन शुक्रवार को सुबह हुआ। समापन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरीक सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के आगे-आगे युवक-युवतियां झाड़ू लगाकर रास्ता साफ कर रही थी। जल छिड़काव के साथ फूल भी बरसाए जा रहे थे। इसके अलावा नगर के साथ चल रहे कृष्णा बैंड ने शब्द गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह नगर कीर्तन किरमिच रोड, चनारथल रोड, आकाश नर्सरी, गोबिंदगढ़, सलारपुर रोड, रेलवे रोड, कुटिया वाली गली, लाल सड़क, किला तेज प्रताप सिंह, छोटा बाजार, सीकरी चौक, शास्त्री मार्केट, बिरला मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हुआ। समापन अवसर पर शिअद के पूर्व जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, राजिंद सिंह सोढी, सिख मिशन इंचार्ज मंगप्रीत सिंह, मैनेजर अमरिंदर सिंह, जज सिंह, प्रताप सिंह, हरकीरत सिंह अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को गुरबाणी से जोडने का किया आह्वान
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संगत से बच्चों को गुरबाणी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे कौम और देश का भविष्य हैं। इसलिए इन्हें अच्छे संस्कार देना अनिवार्य है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने और आदर्श नागरिक बनाने का सबसे सरल माध्यम श्री गुरु ग्रंथ साहिब है। यदि बच्चों को बचपन में ही गुरबाणी से जोड़ दिया जाए, तो फिर वें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने में न केवल सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब को गुरु साहिबान की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।


श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाएं मानव मार्गदर्शक
सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी मंगप्रीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव महाराज द्वारा दी गईं शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने जो शिक्षा एवं संदेश समाज को दिया, वह आज भी मनुष्य का मार्गदर्शक बनी हैं। गुरु साहिब ने चारों तरफ फैले अराजकता रूपी अंधकार में ज्ञान से प्रकाश किया। उन्होंने भूखों को भोजन करवा कर लंगर प्रथा आरंभ की। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक धार्मिक संस्था हैं। इसके बावजूद संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में अहम कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed