फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए युवा शक्ति का साथ जरूरी : मनोहर

देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए युवा शक्ति का साथ जरूरी : मनोहर

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए युवा शक्ति का साथ जरूरी : मनोहर
देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए युवा शक्ति का साथ जरूरी : मनोहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए युवा शक्ति का साथ जरूरी है। इसलिए युवाओं को स्वार्थ को त्यागकर अपने जहन में देशहित की भावना को जगाना होगा। वह शुक्रवार देर शाम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के पांच दिवसीय रत्नावली राष्ट्र स्तरीय महोत्सव के चौथे दिन स्टार नाइट कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी ने विधिवत रूप से रत्नावली महोत्सव के स्टार नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टार नाइट कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार डॉ. जगबीर राठी और महाबीर गुड्डू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणवी भजन में प्रथम आने वाली हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की छात्रा पलक, गजल हरियाणवी में गुरुनानक खालसा कॉलेज की दिव्याम, हरियाणवी डेक्लामेशन प्रतियोगिता के शाह सतनाम कॉलेज सिरसा के संजीत, हरियाणवी कविता के राजकीय पीजी कॉलेज जींद के मोहन, सोलो डांस आर्य कॉलेज पानीपत के सन्नी सिंह, सोलो डांस फीमेल डीएवी कॉलेज यमुनानगर की अनुष्का, मोनो एक्टिंग में एसडी कॉलेज की किरणबाला, हरियाणवी लोकगीत के लिए आईजी कॉलेज कैथल की रश्मि रानी, रागिनी में राजकीय कॉलेज हांसी के बिंटू लाल, टिट-बिट्स के लिए हिंदू कन्या कॉलेज जींद के जामित, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो के यूटीडी के विकास और आर्य कॉलेज पानीपत के रवि कुमार, ड्यूट रागिनी के लिए आईजी कालेज कैथल से रश्मि रानी और वंदना, हरियाणवी फोक कास्ट्यूम फीमेल में सीआर कालेज जींद की अनु रानी और मेल में राजकीय कॉलेज जींद के मोहन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में यूटीडी के रंजीत, प्रदर्शनी में आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद की प्रतिभा, हरियाणवी क्विज में डीबीजी कॉलेज पानीपत की तनूजा, संदीप और सुमित, ओल्ड एंटीक में बीपीआर कालेज कुरुक्षेत्र की मानसी छाबड़ा, हरियाणवी पगड़ी में गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी के अनूप, फुलझड़ी बनाओ में आर्य कॉलेज पानीपत की तनिष्का और अंजलि, जबकि हरियाणवी बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले केएम कॉलेज नरवाना के विक्रम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रत्नावली पर सीएम का संदेश
मुख्यमंत्री ने हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि रत्नावली जैसे अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एक विशेष प्रकार की अनुभूति होती है। इस उत्सव में 3700 से ज्यादा कलाकारों ने 32 विधाओं में अपना प्रदर्शन किया। यह एक अनूठा और यादगार उत्सव है। इस उत्सव से युवा पीढ़ी को हरियाणा सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिला। आज युवा पीढ़ी को संस्कृति की पहचान होना बहुत जरूरी है। संस्कृति ही देश के प्रति निष्ठा बनाकर रखती है। देश का प्राचीनतम इतिहास आज भी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी ने अतिथियों का जताया आभार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय 33 वर्षों से लगातार रत्नावली महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस उत्सव के प्रारंभकाल से अब तक प्रगति और विस्तार हो रहा है। डीवाईसीए निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल और कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी ने आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनेहड़ी, प्रो. पवन शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. आरके देसवाल, डीन, डायरेक्टर, चेयरमैन, कर्मचारी, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed