फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मेजर ध्यानचंद के कारण वर्षों तक भारत रहा हॉकी में सिरमौर : मनप्रीत सिंह

मेजर ध्यानचंद के कारण वर्षों तक भारत रहा हॉकी में सिरमौर : मनप्रीत सिंह

Fri, 13 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद के कारण वर्षों तक भारत रहा हॉकी में सिरमौर : मनप्रीत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा है कि खेल खेलने से सेहत ठीक रहती है। लगातार खेल खेलने रहने से मनुष्य में दिक्कतों से जूझने की हिम्मत बरकरार रहती है। वह गुरुवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होने हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के बारे में बताया। कहा कि ध्यान चंद हाकी जादूगर थे। उन्होंने गुलामी के समय में भी विदेशों में देश का नाम रोशन किया। उनकी बदौलत भारत ने लगातार कई बार ओलंपिक जीते।

उन्होंने कहा कि सीबीएसई का इस प्रकार की हाकी खेल प्रतियोगिताएं कराना सराहनीय है। सोम कॉन्वेंट गुरुकुल के निदेशक सुभाष चौहान ने बताया कि गुरुवार को आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। इसमें अंडर-19 पुरुष वर्ग में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल की टीम ने खालसा अकेडमी अमृतसर की टीम को 4-0 से पराजित किया। अंडर-19 महिला वर्ग में डैली कॉलेज इंदौर की टीम ने एमकेडी डीएवी स्कूल अटारी की टीम को 15-1 से और डीएम स्कूल बठिंडा की टीम ने जीएनएम स्कूल दोराहा की टीम को 3-0 से पराजित किया। अंडर-17 पुरुष वर्ग में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल ने आकटेल होशियारपुर को 7-0 से पराजित किया। चंदन बाल विकास पानीपत की टीम ने खालसा अकेडमी अमृतसर को 2-1 से पराजित किया। गुरुवार को अंडर-17 पुरुष वर्ग में बाल भवन भोपाल और गंगा इंटरनेशनल स्कूल पटियाला के बीच, एएसएम पदमपुर और एकेडी अकेडमी जालांधर के बीच, बीजे सेंट्रल अकेडमी और संत सार पब्लिक स्कूल बटाला, भूपेंद्र ग्लोबल स्कूल और फ्लॉवर गलोबल स्कूल संगरूर के बीच मैच खेले गए। इस मौके पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजीव त्यागी, सीबीएसई के आब्जर्वर कार्तिक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed