{"_id":"59d67ed54f1c1ba9538b5d6a","slug":"11507229397-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी और हंसराज हंस होंगे आकर्षण का केंद्र : सुमेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी और हंसराज हंस होंगे आकर्षण का केंद्र : सुमेधा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी और हंसराज हंस होंगे आकर्षण का केंद्र : सुमेधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव-2017 के मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक होंगे। इनमें प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हेमा मालिनी का राधा रास बिहारी और हंसराज हंस की सूफियाना प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव के मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज मॉरिशस के कलाकारों की प्रस्तुति से होगा। उपायुक्त वीरवार को डीसी कैंप आफिस में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2017 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में कमेटी के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
इससे पहले उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कमेटी के सदस्यों से चर्चा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रूप रेखा का प्रस्ताव तैयार किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी ने 25 नवंबर से 30 नवंबर तक के सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर ली है। इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 नंवबर को मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहली प्रस्तुति मारिशस ग्रुप के कलाकारों देंगे। इसी दिन मुख्य मंच पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकार रासलीला पेश करेंगे। 26 नंवबर को शिवामणि और रिंपा शिवामणि कार्यक्रम पेश करेंगी। इसके साथ ही नलिनी शर्मा गेम ऑफ डाइस कार्यक्रम पेश करेंगी। 27 नंवबर को यूपी नाइट के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन वृंदावन के कलाकार रासलीला की प्रस्तुति देंगे। इंडोनेशिया के कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। 28 नवंबर को प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस प्रस्तुति देंगे। इसी दिन थाईलैंड के कलाकारों को भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि 28 नवंबर को ही प्रसिद्ध कलाकार लखविंद्र वडाली पिहोवा में अपनी प्रस्तुति देंगे। 29 नवंबर को श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकार कृष्णा विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 30 नवंबर को समापन समारोह पर प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी का राधा रास बिहारी कार्यक्रम होगा। ममता जोशी भी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा प्रत्येक दिन कई अन्य अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इन कलाकारों को जिला कमेटी ने फाइनल कर दिया है। अंतिम अनुमति के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यल सरकार के पास भेजा जाएगा। इस मौके पर सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया केडीबी सदस्य मदनमोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, एपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, सुभाष राविश, अमर सिंह आदि मौजूद थे।