{"_id":"59b97af44f1c1b35688b4609","slug":"11505327860-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी किसानों के दु:ख-सुख का एटीएम जहां से वह रात को किसी भी समय पैसे ले सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी किसानों के दु:ख-सुख का एटीएम जहां से वह रात को किसी भी समय पैसे ले सकता
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
ई-ट्रेडिंग व किसानों के खाते में सीधे भुगतान के विरोध में बुुधवार को जिला भर के आढ़ती सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पहले अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तो कमेटी सचिवों के कार्यालय पर धरना दिया। करीब दो घंटे तक धरने के बाद जिला भर के आढ़ती लघु सचिवालय पहुंचे, जहां प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में सीटीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी के तीनों आढ़ती एसोसिएशन प्रधान बलविंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह व सुशील सिंगला की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां करीब साढ़े बारह बजे तक धरना दिया तो जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद ये आढ़ती जिला सचिवालय पहुंचे, जहां दूसरी अनाज मंडियों से भी पहुंचे आढ़तियों ने सरकार के निर्णय पर जमकर रोष व्यक्त किया। आढ़तियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस निर्णय को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। यह सांकेतिक धरना था, लेकिन 19 सितंबर तक सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं किया तो 23 सितंबर को करनाल में महारैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बावजूद भी सरकार नहीं मानी तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में नई अनाज मंडी से उपप्रधान जगतार काजल, पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल, टेक सिंह लोहर माजरा, रमेश चंद्र, इंद्र फौजी सहित सैकड़ों आढ़ती शामिल रहे।
-------------------------------------------------------------
सरकार की साजिश किसी सूरत में नहीं होने देंगे कामयाब: गर्ग
लाडवा। कस्बे में भी आढ़तियों ने विरोध स्वरूप हड़ताल कर अपनी दुकानें बंद रखी और लाडवा अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग की अगुवाई में आढ़तियों व मुनीमों ने लाडवा मार्केट कमेटी परिसर में प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने के बाद सभी आढ़ती व मुनीम एक सौ गाड़ियों के काफिले में ज्ञापन देने रवाना हुए। मंडी प्रधान बिमलेश गर्ग ने कहा कि ई-ट्रेडिंग किसी सूरत में व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस साजिश को किसी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार ने पिछले साल भी इसी तरह की कोशिश की थी जिसपर आढ़तियों की रैली के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उन्हें आश्वासन दिया था कि धान की ई-ट्रेडिंग अव्यवहारिक है और किसानों का भुगतान भी हमेशा आढ़तियों के माध्यम से ही दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान बिमलेश गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ मंडी एसोसिएशन के संरक्षक रोशन लाल गोयल, मोहन लाल गर्ग, बलवंत सिंह उपप्रधान, सोहन लाल उपप्रधान, सुरेंद्र सिंगला सचिव, बृजभूषण गुप्ता, अमन गुप्ता, एस.एस. चट्ठा, रंजीव कपूर, अनुज गोयल, सतीश सिंगला, शिव कुमार, रणजीत सूरा, अजय सिंगला, जयप्रकाश, राजीव आर्य, आशु बंसल, सुभाष चंद अडतानिया, विकास सिंगला, बुधराम गोयल, राजेंद्र पाल गुप्ता, सतपाल व विद्यारतन सिंघल सहित बडी सं या में आढती व मुनीम उपस्थित थे।
विज्ञापन
---------------------------------------------------------
फोटो-28
व्यापारी किसानों के दु:ख-सुख का एटीएम
बाबैन। ई-ट्रेडिंग व सीधे भुगतान के विरोध में अनाज मंडी बाबैन के व्यापारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में सरकार के खिलाफ धरना देकर जमकर नारेबाजी भी की। एसोसिएशन प्रधान लाभ सिंह घिसरपड़ी के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में मंडी के अधिकांश व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबैन मंडी के व्यापारियों का एक शिष्टमंडल उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए भी गया। इससे पूर्व घिसरपड़ी ने कहा कि व्यापारी किसानों के दु:ख-सुख का एटीएम है जहां से किसान विपत्ति के समय रात को किसी भी समय व्यापारी से पैसे ले सकता है। इस अवसर पर मंडी के व्यापारी राजकुमार मक्कड़, कीमती लाल खुराना, विनोद सिंगला, मोहन चुघ, पवन, कृष्ण गोयल, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, राकेश चौधरी, रामकुमार, कौशल सैनी, बलिहार सिंह, नाथी राम, बलकार सिंह, लवली सैनी, पूर्ण संघौर ओमप्रकाश बवेजा, अवतार सिंह के अलावा अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------
फोटो-30
आढ़तियों ने मंडी में सभी दुकानें बंद रखी
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान नसीब सिंह गुराया की अध्यक्षता में मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने व मंडी के समस्त आढ़तियों ने ई -ट्रेडिंग का विरोध करते हुए मार्केट कमेटी के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। आढ़तियों ने मंडी में हड़ताल स्वरूप सभी दुकानें बंद रखी। मंडी प्रधान ने कहा कि सरकार जबरदस्ती अपनी गलत योजनाओं को आढ़तियों व किसानों पर थोंपने का कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडी पूर्व चेयरमैन प्रहलाद भगत शर्मा, आढ़ती बलदेव शर्मा, महिंद्र थांदडो ने भी आढ़तियों को संबोधित किया तथा इसके बाद आढ़तियों ने जिला मुख्यालय में जाकर ई ट्रेडिंग को खत्म करने के लिए डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।