{"_id":"599496c24f1c1bf2158b4672","slug":"11502910146-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद के गांव हबाना में मुस्लिम महिला की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद के गांव हबाना में मुस्लिम महिला की कटी चोटी
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
मंगलवार को शाहाबाद के गांव हबाना में भी रहस्यमयी ढंग से मुस्लिम महिला शबनम की चोटी कट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने घर पर परिवार के बीच बैठी हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति नसीम ने बताया कि रविवार को सुबह उसकी पत्नी शबनम, माता पुन्नी, भतीजा रोबिन, भतीजे की पत्नी गुलशाना, भतीजी रूखसार व बेटा अभिषेक अपने घर के बरामदे में बैठे आपस में बातें कर रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी शबनम की गर्दन में दर्द शुरू हो गया और गर्दन में एक साथ कई झटके लगे। गर्दन में झटके लगने के कारण शबनम कमर के बल पीछे की तरफ जा गिरी। जब परिजनों ने शबनम को उठाया तो उसकी चोटी कटी हुई मिली। सभी आश्चर्यचकित हो गए कि परिवार में बैठे ही अचानक चोटी कैसे कटी। जिस पर गांववासी को बुलाकर मामले की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की।
------------------
गांव में भय का माहौल
महिला की चोटी कटने के मामले से गांव में भय का माहौल है। क्योंकि परिवार के बीच बैठे ही महिला की चोटी कट गई। ऐसे में गांव की अन्य महिलाएं व युवतियां दशहतजदा है कि कहीं उनके साथ ऐसा न हो जाए। पुलिस के लिए यह मामला काफी पेचिदा है। क्योंकि पुलिस इस मामले में किसके खिलाफ कार्रवाई करे कुछ पता नहीं। पुलिस सुराग लगाने में जुटी है कि इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं।