फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   115 spectacles were distributed free of cost in the school.

Kurukshetra News: स्कूल में निशुल्क 115 चश्मे वितरित किए गए

Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
115 spectacles were distributed free of cost in the school.
इस्माईलाबाद। स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दृष्टि संबंधित समस्याओं से जूझ रहे शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा छठी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को डॉ. गीतिका, डॉ. रोहित शर्मा, फार्मासिस्ट संजय कुमार एवं एएनएम राम भतेरी ने नि:शुल्क 115 चश्में वितरित किए। प्रधानाचार्य भीमसेन ने बताया कि उज्ज्वल दृष्टि योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की नेत्र-जांच शिविरों में दृष्टि दोष पाने वालों को मुफ्त चश्मे दिए जाते हैं। डॉ. गीतिका ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देशानुसार उज्ज्वल दृष्टि योजना एक राज्यव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य दो वर्गों - स्कूल जाने वाले बच्चे और 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक को विशेष रूप से लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर स्कूल हेल्थ एम्बेसडर रचना मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed